विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने पांचवें फाइनल मास्टर्स में लगातार दूसरी बार ड्रा खेला। आनंद ने आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन के साथ ड्रा खेला। दो राउंड की समाप्ति के बाद आनंद दो अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। आनंद अब शेष आठ राउंड में केवल तीन बार सफेद मोहरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी इटली के फैबियानो कआना रूस के सर्जेई कर्जाकिन को मात देकर अपनी लगातार दूसरी जीत के साथ छह अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं जबकि एरोनियन चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। मैग्नस कार्लसन एकमात्र जीत के साथ तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं।