फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canadian Open: गत चैंपियन गिलिस को हराकर अनाहत सेमीफाइनल में, शीर्ष 10 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत दर्ज की

Wed, 29 Oct 2025 02:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

यह अनाहत की अपने करियर की सबसे बड़ी और शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ पहली जीत है। वह इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं, जो कि पीएसए टूर सिल्वर लेवल की प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की 17 वर्षीय उभरती खिलाड़ी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और बेल्जियम की गत चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त टिन्नी गिलिस को हराया। अनाहत इसके साथ ही कनाडा महिला ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। गैर वरीयता प्राप्त अनाहत ने 36 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में दुनिया की सातवें नंबर की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 3-0 (12-10, 11-9, 11-9) से हराया। यह भारतीय खिलाड़ी वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर है। 
विज्ञापन


अनाहत के करियर की सबसे बड़ी जीत
यह अनाहत की अपने करियर की सबसे बड़ी और शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ पहली जीत है। वह इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं, जो कि पीएसए टूर सिल्वर लेवल की प्रतियोगिता है। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की विश्व की 20वें नंबर की खिलाड़ी मेलिसा अल्वेस को हराया था। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड की विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी और चौथी वरीयता प्राप्त जीना कैनेडी से होगा।

अनाहत ने जीत हासिल करने के बाद कहा, मैं वास्तव में उत्साहित हूं और टिन्नी गिलिस शीर्ष 10 खिलाड़ियों में से एक हैं और यह पहली बार है जब मैं शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी को हराने में सफल रही। मैंने अभी तक इस टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे मैं बहुत खुश हूं। मैंने सुबह अपने कोच से बात की और उन्होंने कहा कि अगर मैं पिछले दौर की तरह प्रदर्शन करती हूं तो किसी भी खिलाड़ी को हरा सकती हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की मानसिकता के साथ यहां आई थी और इससे मुझे फायदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें