फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIFF Elections: पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अध्यक्ष पद के लिए फिर से नामांकन भरा, भाजपा नेता कल्याण चौबे से

Thu, 25 Aug 2022 05:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भूटिया ने इससे पहले भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। तब उनके नाम का प्रस्ताव उनके पूर्व साथी खिलाड़ी दीपक मंडल ने किया था जबकि प्रतिष्ठित महिला फुटबॉलर मधु कुमारी ने उसका अनुमोदन किया था।
विज्ञापन
बाइचुंग भूटिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को फिर से नामांकन भरा है। दो सितंबर को होने वाले चुनाव में भूटिया को भाजपा नेता और मोहन बागान-ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर कल्याणा चौबे से कड़ी चुनौती मिलेगी। भूटिया के नाम का प्रस्ताव आंध्र फुटबॉल संघ ने किया। वहीं, राजस्थान फुटबॉल संघ ने उसका अनुमोदन किया।
विज्ञापन


45 साल के भूटिया पद्म श्री से सम्मानित हैं और मिशन ओलंपिक विभाग सहित कई समितियों के सदस्य हैं। भूटिया ने नामांकन के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''मैंने एआईएफएफ अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भर दिया है। मुझे लगता है कि मैं इस पद के लिए सबसे सही उम्मीदवार हूं। मैंने देश के लिए और शीर्ष क्लबों के लिए इतने अधिक मैच खेले हैं और मैं प्रशासन के बारे में भी थोड़ा बहुत जानता हूं क्योंकि मैं खेल मंत्रालय में  मिशन ओलंपिक विभाग और कई अन्य समितियों में हूं। मैं चाहता हूं कि भारतीय फुटबॉल नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।’’

भूटिया ने इससे पहले भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। तब उनके नाम का प्रस्ताव उनके पूर्व साथी खिलाड़ी दीपक मंडल ने किया था जबकि प्रतिष्ठित महिला फुटबॉलर मधु कुमारी ने उसका अनुमोदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें