फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI IPSC Volleyball Championship: अंडर-19 का खिताब पिलानी के नाम, अंडर-17 में कुंजपुरा बना चैंपियन

Sat, 31 Dec 2022 04:43 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्लन महेंद्र तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि के आगमन पर सबसे पहले स्कूल के प्रिंसिपल को पारंपरिक असमिया गमोसा और स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
ऑल इंडिया आईपीएससी वॉलीबॉल चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2022-23 का समापन समारोह सैनिक स्कूल ग्वालपारा में आयोजित किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल प्रणब कुमार भराली, वीएसएम (सेवानिवृत्त) समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्लन महेंद्र तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि के आगमन पर सबसे पहले स्कूल के प्रिंसिपल को पारंपरिक असमिया गमोसा और स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। समापन समारोह में बीपीएस पिलानी (अंडर-19) और आईपीएससी सुपर-12 के बीच प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। 

अंडर-19 वर्ग में बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी चैंपियन बना, जबकि अंडर-17 वर्ग में सैनिक स्कूल कुंजपुरा विजेता बना। सैनिक स्कूल ग्वालपारा अंडर-19 और अंडर-17 दोनों श्रेणियों में उपविजेता रहा। बिड़ला पब्लिक स्कूल पिलानी के दुर्गेश कुमार और सैनिक स्कूल कुंजपुरा के शिवम नारा को क्रमशः अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में मुख्य अतिथि भराली ने विजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अपने कौशल में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने सैनिक स्कूल ग्वालपारा के प्रतिभागियों और कैडेटों के साथ बातचीत की और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें