फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भारत की नई पहचान: वैश्विक फलक पर उभर रहा अहमदाबाद, विश्वकप फाइनल के बाद अब राष्ट्रमंडल खेल की करेगा मेजबानी

Wed, 26 Nov 2025 07:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया था, लेकिन 2030 में इन खेलों को अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा जिसने पिछले एक दशक में अपने खेल ढांचे को नए स्तर तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल 2030 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी आधिकारिक तौर पर भारत को मिल गई है और गुजरात का अहमदाबाद शहर इन खेलों की मेजबानी करेगा। राष्ट्रमंडल खेल 2030 में अपने 100 साल भी पूरे कर रहे हैं लिहाजा यह संस्करण विशेष रहने वाला है। भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हासिल करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की दौड़ में भी है और अहमदाबाद को ही मेजबान शहर के रूप में पेश किया गया है।
विज्ञापन

पिछले एक दशक में खेल ढांचा नए स्तर पर पहुंचा
भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया था, लेकिन 2030 में इन खेलों को अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा जिसने पिछले एक दशक में अपने खेल ढांचे को नए स्तर तक पहुंचाया है। राष्ट्रमंडल खेल बोर्ड ने मूल्यांकन समिति की देखरेख में एक प्रक्रिया पूरी करने के बाद भारत को मेजबानी देने की सिफारिश की थी। इसने मेजबानी के दावेदार शहरों का तकनीकी वितरण, खिलाड़ियों के अनुभव, बुनियादी ढांचे, प्रशासन और राष्ट्रमंडल खेल मूल्यों के साथ अनुकूलता के आधार पर मूल्यांकन किया था। 

हाल के दिनों में कई टूर्नामेंट की मेजबानी मिली
अहमदाबाद ने हाल के महीनों में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप, एशियाई एक्वेटिक्स चैंपियनशिप और फुटबॉल के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 क्वालिफायर की मेजबानी की है। इतना ही नहीं यह शहर अगले साल एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप और एशिया पैरा-तीरंदाजी कप की मेजबानी करेगा। इसके अलावा 2029 में विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में आयोजित किए जाएंगे।

आईपीएल और विश्व कप फाइनल के लिए भी अहमदाबाद पहली पसंद
क्रिकेट के बड़े आयोजन के लिए भी अहमदाबाद पहली पसंद बनता जा रहा है। आईपीएल 2022, 2023 और 2025 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराया गया था। वहीं, 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल भी इस स्टेडियम पर हुआ था। अब अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला भी इसी शहर में होना तय किया गया, बशर्ते पाकिस्तान फाइनल में ना पहुंचे। अगर पाकिस्तान इस वैश्विक टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मैच कोलंबो में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल खेल परिसर उन प्रमुख स्थलों में से एक है, जिसको इन खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है। इनमें एक लाख से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है। इसके अलावा इस परिसर में एक जलक्रीड़ा केंद्र और एक फुटबॉल स्टेडियम के साथ-साथ इनडोर खेलों के लिए दो मैदान भी होंगे। इस परिसर के अंदर 3,000 लोगों के रहने की क्षमता वाला खेल गांव भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें