स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों की राह पर चल पड़े हैं। उनकी दोबारा से अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम में वापसी हो गई है।
जुलाई में अमेरिका में आयोजित कोपा अमेरिका के फाइनल मुकाबले में चिली के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में हारने के बाद मेसी ने भावुक होकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह पेनल्टी शूट आउट में खुद भी गोल नहीं कर सके थे। उनकी कप्तानी में 2014 के विश्वकप फाइनल में हार के बाद कोपा अमेरिका की हार दूसरी बड़ी हार थी। मेसी से संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने भी अनुरोध किया था।
मेसी के संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मेसी के नाम पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बहुत खिंचाई की थी। आफरीदी का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। मेसी को रियो ओलंपिक के लिए भी राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी गई थी।