फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PV Sindhu: गरबा डांस के बाद सिंधु ने सीखा हीरा तराशने का तरीका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 02 Oct 2022 11:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

पीवी सिंधु ने गरबा डांस के बाद सूरत में हीरों को तराशने का तरीका सीखा है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने इसका वीडियो शेयर किया है। 
 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंधु किसी लैब में नजर आ रही हैं और उनके आस-पास कई लोग नजर आ रहे हैं। सिंधु सूक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप) में कुछ देखती हैं और बहुत उत्साहित दिख रही हैं। पीवी सिंधु का यह वीडियो सूरत का है। यहां उन्हें हीरों को तराशने की प्रक्रिया देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। सिंधु माइक्रोस्कोप में यही प्रक्रिया देख रही थीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


IND vs SA: दूसरे टी20 मैच से पहले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर का डर, बोले- सूर्यकुमार चले तो रन रोकना मुश्किल

यह वीडियो भारतीय खेल प्राधिकरण ने शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा "हीरों की शहर सूरत ने खेल जगत की हीरा पीवी सिंधु का स्वागत किया। सिंधु को हीरा तराशने की प्रक्रिया देखने के लिए बुलाया गया था। इस कार्यक्रम की कुछ झलकियां।" इस वीडियो में बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उम्मीद करता हूं कि उन लोगों ने आपको एक हीरा तोहफे के रूप में भी दिया है। 
विज्ञापन


IND-W vs SL-W: एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, श्रीलंका को 41 रन से हराया, जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार अर्धशतक
 

अंजू बॉबी के साथ गरबा खेल रही थीं सिंधु
पीवी सिंधु इससे पहले गुजरात में ही एक गरबा डांस में शामिल हुई थीं। यहां उन्होंने पंडाल के स्टेज में जाकर एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज के साथ गरबा डांस किया था और डांडिया भी खेला था। उनके गरबा डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इससे पहले पीवी सिंधु सहित खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां 36वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का हिस्सा भी बनी थीं। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया था। सिंधु के अलावा अंजू बॉबी जॉर्ज, गगन नारंग, मीराबाई चानू और नीरज चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Unmukt Chand: भारत को विश्व कप जिताने वाले उनमुक्त की आंख में गंभीर चोट, करियर बचा तो भगवान को शुक्रिया कहा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें