भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला को अगले महीने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में होने एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल का चीफ डी मिशन नियुक्त किया गया है। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता ने इस बाबत घोषणा की। भारत ने चीन के गुआंगझू में 2010 एशियन गेम्स में 65 पदक जीते थे, जिसमें एथलीटों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य समेत कुल 12 पदकों पर कब्जा जमाया था। गुप्ता ने यह भी कहा कि एशियन गेम्स के लिए भारतीय बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए चयन ट्रॉयल 26 और 27 अगस्त को होंगे।