बंगलूरू की 14 वर्षीय अमेच्यो अदिति हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे राउंड के बाद संयुक्त 10वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं। यहां डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में छह भारतीय कट पार करने में सफल रहीं, जिनमें तीन प्रोफेशनल और तीन अमेच्योर हैं। अदिति पहले राउंड के बाद संयुक्त शीर्ष पर थीं। उन्होंने दूसरे राउंड में दो ओवर 74 का कार्ड खेला और उनका स्कोर एक अंडर 143 है।