यूरो इंटरनेशनल के युवा भारतीय ड्राइवर अखिल खुशलानी ने शनिवार को यहां बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जेके रेसिंग एशिया सीरीज की पहली और दूसरी रेस में क्रमश दूसरा और चौथा स्थान हासिल किया जबकि दोनों रेसों में उनके टीम साथी दक्षिण अफ्रीका के एस्टन हेयर पहले स्थान पर रहे।
खुशलानी ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के 5.14 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर दस लैप की रेस पूरी करने में 20 मिनट 23.571 सेकेंड का समय लिया जबकि चैंपियनशिप में पदार्पण करने वाले हेयर ने यह दूरी 20 मिनट 23.383 सेकेंड में पूरी की।