राज वर्मा के बड़े भाई ऋषभ वर्मा ने अपने अनुज को ब्राजील मूक बधिर ओलंपिक में भाग लेने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।
मध्य प्रदेश के इंदौर के मूक बधिर पहलवार राज वर्मा पहलवान 24वें ग्रीष्मकालीन डीफलिंपिक के लिए चुने गए हैं। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में कई स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन
राज वर्मा के बड़े भाई ऋषभ वर्मा ने अपने अनुज को मूक खिलाड़ियों के ब्राजील ओलंपिक में भाग लेने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उनकी मां का 2016 में और पिता का 2020 में निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मैं सरकार से हमारी मदद का अनुरोध करता हूं।