फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर और सूर्यकुमार की पारियां 'बेकार', अब्राम ने लूटा सबका दिल!

Thu, 09 Apr 2015 06:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के बाद कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर के बाद सूर्यकुमार यादव ने लाजवाब पारी खेली लेकिन 2 साल के नन्हे बच्चे ने सभी का ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अब्राम खान के बारे में। अब्राम पहली बार आईपीएल का मैच देखने स्टेडियम आया और उसका आना टीम के लिए बेहद लकी साबित हुआ। अब्राम के पापा की टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दिया।

पहली बार मैच में दर्शक बना अब्राम खान

मुकाबले के दौरान अब्राम खान पूरे उत्साह‌ में दिखाई दिया। ऐसा हो भी क्यों न, उसकी टीम ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया और टीम को 20 ओवर में 168 रन ही बनाने दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 98 रन बनाए।

अब्राम की मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने लगाए 5 छक्के

जवाब में कोलकाता ने कप्तान गौतम गंभीर की अर्धशतकीय पारी के बाद सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी की बदौलत मैच को 9 गेंद पहले ही जीत लिया।

सूर्य ने महज 20 गेंदों में 1 चौके के अलावा 5 जोरदार छक्के लगाए और नाबाद 46 रनों का योगदान दिया। कोलकाता ने यह मैच 9 गेंद शेष रहते 3 विकेट से जीत लिया।

पहली बार तीनों बच्चों के साथ दिखे SRK

शाहरुख की टीम इस बार अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शाहरुख अपने तीनों बेटे-बेटियों के साथ नजर आए। ऐसा पहली बार हुआ है जब वह एक सा‌थ अपने तीनों बच्चों के साथ दिखे।

नटखट अब्राम ने मैच के बाद पिता शाहरुख खान के साथ मैदान के चारो ओर चक्कर लगाए। अब्राम के अलावा शाहरुख के घर आर्यन खान और अहाना दो और बच्चे हैं।
विज्ञापन

कोलकाता की टीम 2 बार जीत चुकी है IPL

शाहरुख खान की टीम 2 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। वह हर बार अपनी टीम के समर्थन में स्टेडियम में जाते हैं और वह भी बच्चों के साथ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें