फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Boxing Championship: जामवाल का राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दबदबा कायम, शिव थापा को हराया

Mon, 13 Jan 2025 03:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच ने हरियाणा के गौरीश पुजानी को लाइटवेट (55 से 60 किलो) वर्ग में हराया। वहीं, लक्ष्य चाहर ने मिजोरम के मालसावम्त्लुआंगा को लाइट हैवीवेट (75 से 80 किलो) में मात दी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अविनाश जामवार का राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने सेमीफाइनल में मौजूदा वेल्टरवेट चैंपियन शिव थापा को हरा दिया है। हिमाचल प्रदेश के जामवाल ने इससे पहले 2022 युवा विश्व चैंपियन वंशज कुमार को हराया था।
विज्ञापन


सेना खेल नियंत्रण बोर्ड ( एसएससीबी) ने अपना दबदबा बरकरार रखा और उसके 10 में से आठ मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए। पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच ने हरियाणा के गौरीश पुजानी को लाइटवेट (55 से 60 किलो) वर्ग में हराया। वहीं, लक्ष्य चाहर ने मिजोरम के मालसावम्त्लुआंगा को लाइट हैवीवेट (75 से 80 किलो) में मात दी। सुपर हैवीवेट (90 और प्लस 90 किलो) वर्ग में उत्तराखंड के नरेंदर ने एसएससीबी के गौरव चौहान को हराया और अब उनका सामना हरियाणा के अंशुल गिल से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें