फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Boxing Championship: जामवाल ने किया उलटफेर, शिव थापा और सिवाच का दबदबा कायम

Sat, 11 Jan 2025 05:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जामवाल ने 63.5 किग्रा वर्ग में 2022 के विश्व युवा चैंपियन सेना के वंशज को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप - फोटो : BFI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अविनाश जामवाल ने आठवां एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व विश्व युवा चैंपियन वंशज कुमार को हराकर बड़ा उलटफेर किया। दूसरी ओर, शिव थापा और सचिन सिवाच ने अपनी लय बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जामवाल ने 63.5 किग्रा वर्ग में 2022 के विश्व युवा चैंपियन सेना के वंशज को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता थापा ने असम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया और 60-65 किग्रा वर्ग में हिमांशु सांगवान को आसानी से 5-0 से पराजित किया। पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मणिपुर के किंग्सन पुखरामबम को इसी अंतर से हराया।

राजस्थान के देवेंद्र सोलंकी ने 47-50 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरी जीत हासिल की। उन्होंने मिजोरम के ज़ोरमुआना को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस बीच सेना के मुक्केबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा। सचिन के अलावा हितेश गुलिया (लाइट मिडिलवेट), दीपक (वेल्टरवेट), जुगनू (क्रूजरवेट) और विशाल (हैवीवेट) ने भी अपने मुकाबले आसानी से जीते। पंजाब के गोपी ने फ्लाईवेट डिवीजन में गोविंद साहनी को हराकर उनके प्रभावशाली अभियान पर रोक लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें