फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

El Gouna squash: अभय सिंह पुरुष एकल वर्ग में जीते, अली अबोउ एलीनन को हराया; अनाहत अल गौना स्क्वाश बाहर

Sun, 05 Apr 2026 04:02 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल गौना स्क्वाश टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। वहीं, अनाहत सिंह को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अभय सिंह ने मिस्र के अल गौना में चल रही पीएसए प्लेटिनम प्रतियोगिता अल गौना ओपन के पुरुषों के एकल वर्ग के पहले दौर में मेजबान देश के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबोउ एलीनन को 3-2 से हराया। दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने शनिवार को एलीनन के खिलाफ 9-11, 11-8, 3-11, 11-4,11-8 से जीत हासिल की। अब अभय का सामना मिस्र के ही छठे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से होगा।
विज्ञापन


इस बीच महिला एकल में दुनिया की 20वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह को मिस्र की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हानिया अल हम्मामी ने पहले दौर में 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें