फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Athletics Series 1: भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर का शानदार प्रदर्शन, लंबी कूद में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 04 Apr 2026 10:12 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
मुरली श्रीशंकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस सत्र में पहली बार प्रतिस्पर्धा कर रहे मुरली श्रीशंकर ने शनिवार को शुरू हुई पहली इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में 8.15 मीटर की कूद लगाकर खिताब अपने नाम किया। एनसीओई त्रिवेंद्रम का प्रतिनिधित्व कर रहे श्रीशंकर ने अपने चौथे प्रयास में यह कूद लगाई। 2024 में घुटने की सर्जरी के बाद वापसी करने के बाद से यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पिछले सत्र में 27 वर्षीय इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.13 मीटर था।
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सके थे श्रीशंकर
श्रीशंकर को घुटने की चोट के कारण हुई सर्जरी की वजह से 2024 पेरिस ओलंपिक से बाहर रहना पड़ा था। उन्होंने पिछले साल सितंबर में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था, लेकिन फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। कांतीरवा स्टेडियम में श्रीशंकर मैदान में एकमात्र ऐसे एथलीट थे जिन्होंने आठ मीटर का आंकड़ा पार किया। बिहार के सनी कुमार 7.90 मीटर की कूद के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कर्नाटक के पुरुषोत्तम 7.87 मीटर से तीसरे स्थान पर रहे। 

महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में रिलायंस का प्रतिनिधित्व कर रहीं एंसी सोजन ने 6.54 मीटर से पहला स्थान हासिल किया जीता, जबकि अंजू बॉबी जॉर्ज स्पोर्ट्स फाउंडेशन की शैली सिंह 6.52 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। रिलायंस की ही मौमिता मंडल ने 6.37 मीटर की कूद लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। तमिलनाडु के पोल वॉल्ट एथलीट रीगन गणेश ने 5.35 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें