फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

Mon, 10 Sep 2012 12:00 PM IST
Badminton
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी जम्मू जिम्नेजियम हाल में सोमवार से अंतर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें पुरुष और महिला वर्ग दोनों में युवा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। महिला वर्ग में 26 और पुरुष वर्ग में 24 कॉलेजों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सभी मुकाबले बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया और एआईयू के नियमों के तहत खेले जाएंगे। इसमें सिंगल और डबल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


इन स्पर्धाओं के लिए कॉलेज टीम में चार से कम नहीं और सात से ज्यादा सदस्य नहीं हो सकते हैं, लेकिन विवि प्रशासन के लिए वाकओवर का चलन रोकना सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। पुरुष वर्ग में होने वाले मुकाबलों में जीजीएम साइंस कॉलेज, जीडीसी हीरानगर, कॉमर्स कॉलेज, जीडीसी कठुआ, पीजी विभाग, जीडीसी पलोड़ा, जीडीसी रामनगर और त्रिकुटा डिग्री कॉलेज बाई मिलने के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। इसी तरह महिला वर्ग में जीडीसी उधमपुर, जीडीसी थन्नामंडी, महिला कॉलेज गांधीनगर, जीडीसी कठुआ, जीडीसी रामनगर और महिला कॉलेज परेड को बाई के साथ क्वार्टर फाइनल में खेलने का मौका दिया गया है। सभी मुकाबले टाई के मुताबिक खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें