फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर तोंद कम करनी है तो ये खास आसन आजमाएं

Mon, 31 Mar 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट की बढ़ी चर्बी यानी टमी आपके सुंदर फिगर को खराब करे, उससे पहले शुरू कर दें कुछ खास आसन।
विज्ञापन


तभी फ्लैट टमी पाने का आपका सपना साकार होगा और आपकी तोंद कम होगी। जानिए, तोंद घटाने वाले आसनों के बारे में।

पश्चिमोत्तानासन

पेट में जमा फैट कम करने के लिए यह सबसे उपयोगी आसन है।
इसे करने के लिए सीधा बैठ कर दोनों पैरों को सामने की ओर सटाकर सीधा फैलाएं।
दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और कमर को बिल्कुल सीधा रखें।
फिर झुककर दोनों हाथों से पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें।
ध्यान रहे इस दौरान आपके घुटने न मुड़ें और यह ध्यान रखें कि आपके पैर जमीन से ऊपर न उठें।
कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

नौकासन

इस आसन में अपने आपको नाव जैसी स्थिति में लाना होता है।
इसके लिए आपको जमीन पर सीधा लेटकर अपने कूल्हों पर शेष शरीर ऊपर की ओर उठाना होता है।
यानी पैरों को जमीन से 45-50 डिग्री एंगल पर उठाना होता है।
इस दौरान अपने हाथ-पैरों को छूने का प्रयास करें।
इससे आपके पेट की मसल्स पर जोर पड़ेगा और वह मजबूत होंगी।
इससे आपके पेट की चर्बी कम होने के साथ-साथ आपकी आंतें मजबूत होंगी।

बाइसिकल क्रंच

इस आसन को करने के लिए पहले पीठ के बल सीधे लेटें।
अपने हाथों को सिर के पीछे रखें। उंगलियों से हलका सहारा दें।
अब घुटनों को सीने के पास लाएं और कंधों को ऊपर उठाते हुए घुटनों के पास तक लाने की कोशिश करें।
एक बार दाहिनी कोहनी को बाएं घुटने के करीब लाएं। दस सेकंड इसी स्थिति में रहें।
सामान्य स्थिति में आएं। अब बाईं कोहनी को दाहिने घुटने के पास लाएं।
ऐसा अदल-बदल कर 12-16  बार करें। हर एक्सरसाइज के बीच में एक मिनट का आराम करें।
सही मुद्रा और सही स्थिति में की गई एक्सरसाइज ही उपयोगी होती है।

मर्जरी आसन

जमीन पर पेट के बल सीधी लेट जाएं। अपनी ठोढी को जमीन से छुआएं। हथेलियों को सीधा रखें।
धीरे-धीरे जमीन से ऊपर उठें। अपनी हथेलियों को कोहनियों और पैर के घुटनों व पंजों पर शरीर का भार डालते हुए ऊपर उठें। इस दौरान पीठ सीधी रखें।
जमीन देखते हुए चेहरा और ठोढ़ी  झुकाएं।
पैर और लोअर एब्डॉमिन में खिंचाव महसूस करें।
इस स्थिति में 20-60  सेकंड तक रुकें। ऐसा 5 बार करें।
यह एक कंप्लीट एक्सरसाइज है, जिससे एब्स के साथ-साथ लोअर  बैक भी मजबूत होती है।
विज्ञापन

भुजंग आसन

इस आसन को करने के लिए पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं।
दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें।
अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें, जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े। इसके बाद शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं।
शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें।
एक या डेढ़ मिनट तक इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।
इस आसन से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है, बल्कि बाजुओं, कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर लचीला बना रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें