फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासों से चाहिए छुटकारा तो रोज करें ये आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंहासों से छुटकारे के लिए अगर आप बिना सोचे-समझे कॉस्मेटिक्स पर पैसे बहाते हैं तो इसका असरदार और सुरक्षित उपाय योग में है।
विज्ञापन


मुंहासों की वजह अगर त्वचा या हार्मोन संबंधी है तो ये आसन कारगर हैं लेकिन अनुवांशिक समस्याओं में नहीं।

ऐसे कई आसन हैं जिनके नियमित अभ्यास से आप मुफ्त में मुंहासों से छुटकारा भी पा सकते हैं, इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। जानें इनके बारे में।

सुप्त वज्रासन

इसके लिए पहले घुटने मोड़कर पंजों के बल बैठ जाएं।
दोनों हाथों को जांघों पर रखें और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।
अब दोनों हाथों को कमर पर रखें।
सिर पीछे जमीन की ओर ले जाएं।
इसी अवस्था में लेट जाएं।
कुछ सेकेंड इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

पवन मुक्तासन

जमीन पर चटाई अथवा दरी बिछाकर सीधा लेट जाएं।
दाएं पैर को मोड़कर छाती से लगाएं।
इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों को घुटने के नीचे आपस में मिलकार पकड़े।
सांस छोड़ते हुए सिर को ऊपर उठाएं और नाक से घुटने का स्पर्श करें। एक से दो मिनट इसी अवस्था में रहें।
तीन से चार बार इस क्रिया को दोहराएं।
इसके बाद बाएं पैर से इसी प्रकार आसन का अभ्यास करें। दोनों पैरों से अलग अलग अभ्यास करने के बाद दोनों पैरों से एक साथ इस क्रिया को दोहराएं।

उत्तानासन

इसके लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं।
फिर दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाएं।
अब सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं और पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें।
फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन

जानू शीर्षासन

इसे करने के लिए के लिए दोनों पैरों को सामने फैलाकर पैठ जाएं।
अब बाएं पैर को घुटने से मोड़ें और उसके तलवे को दाईं जांघ से मिलाएं।
सांस लेते हुए ओर झुकें और हाथों से दाएं पंजे के अंगूठे को छुएं।
इसमें सिर को घुटने से छूने के बजाय अपने पेट से जांघों को छूने की कोशिश करें।
फिर सामान्य अवस्था में आएं।
इसी प्रक्रिया को दूसरे पैर से करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें