फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन के अंदर चलने वाले विचारों को नियंत्रित करने के लिए करें विपश्यना

Fri, 06 Jul 2018 11:18 AM IST
पूनम नेगी
विज्ञापन
vipassana
विज्ञापन
विपश्यना यानी मन की गहराइयों तक जाकर आत्मशुद्धि की साधना। इस विधि के अनुसार, श्वास-प्रश्वास के प्रति सजग रहकर बिना कोई प्रतिक्रिया दिए अपनी असल हालत का अवलोकन और आभास कर सकते हैं। इसका अभ्यास चित्त को निर्मल बना सकता है। मन में कोई विकार जागता है, तो सांस एवं संवेदनाएं प्रभावित होती हैं। इस प्रकार सांस के जरिए संवेदनाओं को देखकर हम विकारों को देखते हैं।
विज्ञापन


विकारों को सिर्फ देखने से उनकी ताकत कम होने लगती है और धीरे-धीरे इन विकारों का शमन होने लगता है। आत्मनिरीक्षण की यह कला हमें भीतर और बाहर की सच्चाई का साक्षात्कार कराती है। मन में व्यर्थ के विचार आना बंद हो जाते हैं। शांति का अनुभव होता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि निरंतर ध्यानपूर्वक इसे करने से आत्म-साक्षात्कार होने लगता है। श्वास को ठीक से देखते रहें, तो निश्चित रूप से शरीर से अलग जागरण होने लगेगा और आप चित्त को शांत और साफ कर पाएंगे। यह शरीर में भीतर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें