इस आसन में मोर की आकृति बनती है इसलिए इस आसन को मयूरासन कहा जाता है। इस आसान के अभ्यास से पाचन अंगों में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है जिससे पंचन तंत्र मजबूत होता है। अपच एवं भूख न लगने की समस्या में यह आसन बहुत ही लाभप्रद होता है।
ऐसे करें मयूरासन
आसान शुरू करने पर सबसे पहले दोनों घुटनों को जमीन पर टिकाकर बैठ जायें फिर दोनों हाथों की हथेलियों को जमीन पर इस प्रकार रखें कि सभी उंगलियां पैर की दिशा में हो। अब आगे झुकें और दोनों पैरों को पीछे की ओर लम्बा करें। इसके बाद दोनों कोहनियों को मोड़कर पेट के पास नाभि के करीब लाएं। श्वास छोड़ते हुए दोनों पैरों को जमीन से ऊपर उठायें और सिर को नीचे झुकायें। इस क्रम में शरीर ज़मीन के बराबर समानान्तर रखना चाहिए। जितनी देर तक संभव हो इस स्थिति में रहें। फिर सांस लेते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।