फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के ये 4 तरीके अपनाकर गर्मी को भगा सकते हैं दूर

Sun, 24 Apr 2016 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : getty images
चालीस डिग्री से ज्यादा तापमान वाली गर्मी में हर कोई कूल रहना चाहता है। इसके लिए हम कई तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन कई बार सफल नहीं हो पाते। पर क्या आपको इस बात का जरा भी अंदाजा है आप भी योग को अपनाकर गर्मी को खुद से कोसों दूर रख सकते हैं।

दरअसल, योग बॉडी को फिट रखता है और इसे करने से मन भी शांत रहता है। कुछ आसान तरह के योग को अपनाकर आप भी गर्मी को मात दे सकते हैं?
 
विज्ञापन

चाइल्ड पोज से भगाएं गर्मी

2 of 4
हेल्थ - फोटो : getty images
कम्यूनिटी टेबल के मुताबिक, अगर आप चाइल्ड पोज यानी बच्चे की पोजीशन में योग करते हैं तो तनाव और गर्मी को बदन के तापमान में बढ़ने से रोक सकते हैं।

इस योग में आपको खड़े रहकर झुकना होता है। ऐसे झुकना होता है ताकि आप अपने हाथों से पैरों को छू पाएं। ऐसा करते हुए पीठ सीधी ही रहनी चाहिए।
विज्ञापन

पैरों को फैलाकर आगे की ओर झुकें

3 of 4
योग - फोटो : getty images
इस पोज को करने के लिए अपने दोनों पैरों को फैलाएं। इसके बाद हाथों से पैरों को नीचे की और छूएं। ऐसा करते हुए सिर नीचे रखे और लंबी सांसें लें।

इस पोज को करते हुए आप हाथों को जमीन पर भी फैला सकते हैं। अगर आप इस योग को करने में असहज हो तो पैरों को जमीन से सटाकर ऊपर की तरफ खड़ा भी कर सकते हैं।

अपनी कमर को पकड़कर उल्टे पैरों के सहारे जमीन से कुछ देर लगे रहने के साथ ऊंची सांसे लेते रहें। सेहत के लिए फायदेमंद।
विज्ञापन

बैठकर आगे की ओर झुकें

4 of 4
योग - फोटो : getty images
इस पोज को करने के लिए आप जमीन पर बैंठ जाएं। जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने की तरफ जोड़कर बैठें और कमर सीधी रखें।

इसके बाद धीरे-धीरे हाथों से दोनों पैरों के अंगुठें पकड़े और सिर को घुटने से लगाने की कोशिश करें। पूरी बॉडी को आगे की ओर स्ट्रेच करें। इसे करते हुए अपनी सांस को कंट्रोल करें। सिर और दिल की बीमारियों के लिए ये एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। इसे शरीर भी रिलैक्स रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें