फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti: विदुर के अनुसार ऐसे लोगों को मिलता है स्वर्ग

Fri, 25 Sep 2020 07:46 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विदुर नीति - फोटो : Social Media
विज्ञापन
विदुर नीति के अंतर्गत नीति सिद्धांतों का सुंदर वर्णन है। विदुर ने अपनी नीतियों के जरिए मनुष्य के सुखी जीवन का सार बताने की कोशिश की है। जो विदुर नीति का पालन अपने जीवन में अपना लेता है तो संसार में उससे सुखी और कोई नहीं हो सकता है। अपने एक श्लोक में विदुर ने यह बताया है कि जिस व्यक्ति के अंदर दस गुण होते हैं उसे स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। यह श्लोक इस प्रकार है-
विज्ञापन


गृहीतवाक्यो नयविद् वदान्यः शेषान्नभोक्ता ह्यविहिंसकश्च। 
नानर्थकृत्याकुलितः कृतज्ञः सत्यो मृदुः स्वर्गमुपैति विद्वान्।। 


1. जो मानता है अपने बड़ों का कहना
विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति बड़ों की आज्ञा का पालन करता है वह व्यक्ति जीवन में कभी धोखा नहीं खाता है। साथ ही यह सम्मान का प्रतीक भी होता है। ऐसे व्यक्ति को सभी बड़ों से प्रेम मिलता है। 

2. नीतिज्ञ
विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति नीतियों का पालन सही कुशल ढंग से करता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में उच्च आदर्शों को स्थापित करता है। ऐसा व्यक्ति परम ज्ञानी होता है। ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


3. दाता 
दान-पुण्य करने वाला व्यक्ति कोमल हृदय का होता है। ऐसे लोग बहुत पुण्य आत्मा होते हैं। ऐसे लोगों पर सदैव ईश्वर की अनुकंपा बनी रहती है और मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक जाते हैं।

4. यज्ञशेष अन्न का भोजन करने वाला 
विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति यज्ञ शेष अन्य का भोजन करता है। ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है। 

5. अहिंसा का पालन करने वाला 
विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति जीवनभर अहिंसा के मार्ग पर चलता है। वह व्यक्ति पुण्य आत्मा होता है। उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग में जगह मिलती है। 

6. बुरे कर्मों से दूर रहने वाला
विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति बुरे कर्मों से दूर रहता है। किसी का भी अहित नहीं करता है। ऐसे व्यक्ति को निश्चित रूप में स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। 

7. कृतज्ञ 
कृतज्ञ व्यक्ति को हमेशा स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति बेहद ही संतोषी स्वभाव का होता है और भगवान के प्रति कृतज्ञता का भाव रखता है। 

8. सच बोलने वाला
सच बोलने वाला व्यक्ति मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक को प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति हृदय से स्पष्टवादी होता है और निडर होता है।

9. ईमानदार
ईमानदार व्यक्ति समाज की नजरों में सम्मानित होता है। सभी लोग ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करते हैं। ऐसे व्यक्ति मृत्यु के के पश्चात् स्वर्ग लोक को जाते हैं।

10. विनम्र स्वभाव वाला विद्वान 
कई लोगों को विद्वान होने के बाद अहम भाव आ जाता है। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो विद्वान होने के साथ-साथ विनम्र भी होते हैं। विदुर जी कहते हैं कि ऐसे विनम्र स्वभाव वाले व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें