वेल्थ वाज दिखने में काफी खूबसूरत लगते है। इनकी चमक इतनी अधिक होती है कि कोई भी व्यक्ति इसे अपने घर में सजाने से खुद को नहीं रोक पाता। अधिकतर लोग वेल्थ वाज को घर की सजावट के रूप में प्रयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि यही वेल्थ वाज आपकी घर की आर्थिक स्थिति का प्रभावित करता है। फेंगशुई के अनुसार वेल्थ वाज को घर में रखने से पैसाें की कमी नहीं होती। लेकिन इसके लिए जरूरी है वेल्थ का सही तरीके से उपयोग। जानें वेल्थ वाज का रखने का सही तरीका।
यह भ्ाी पढ़ें- रोज घर में कीजिए खास उपाय, जमकर बरसेगा पैसा
- वेल्थ वाज खरीदते हुए ध्यान रखें कि यह पारदर्शी बिल्कुल भी हो। वेल्थ वाज मेटल, लकड़ी आदि का बना होता है। वाज की बनावट काफी मजबूत हो।
- घर की आर्थिक स्थिति को अच्छी करने के लिए वाज के अंदर किसी धनी व्यक्ति के घर की मिट्टी को रखें।
चाइनीज सिक्के
- वाज को पांच तरह का कच्चा अनाज गेंहू, चावल, जौ, सोयाबीन, रेड बीन्स आदि अंदर भर दें।
- लाल धागे से बंधे हुए चाइनीज सिक्के वाज में डाले।
- बड़ा नोट या सिक्का एक लाल बैग में भरकर इसमें डालें।
- वाज को सात प्रकार के स्टोन्स जैसे क्रिस्टल, मोती, मूंगा, पुखराज, फिरोजा, सूर्यकांत, जम्बुमणि आदि डालकर वाज को पूरा भर दें।
यह भ्ाी पढ़ें- आपके बिजनेस को नुकसान से बचाएगा यह उपाय, आजमाकर देखें
- अगर आपके बेडरूम या फिर लिविंग में ऐसी अलमारी हो, जिसे आप बार बार नहीं खोलते, उस अलमारी में वेल्थ वाज को रख दें। ध्यान रखें कि जहां पर लोगों की नजर पड़ती हो, उस जगह पर वेल्थ वाज को को ना रखें।