फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीयाः शादी में आ रही है अड़चनें तो इस दिन करें ये उपाय, दूर होगी बाधा

Fri, 21 Apr 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
शादी में आ रही बाधा हो जाएगी दूर - फोटो : The Huffington Post
विज्ञापन
अगर आपके विवाह में देरी हो रही है या फिर कई बार बनते बनते बात बिगड़ जाती है तो आने वाले अक्षय तृतीया को आप ग्रहों को शांत करें। शादी में देरी का ग्रह एक सबसे बड़ा कारण है। जानिए शादी में होने वाली देरी के जिम्मेदार ग्रह और निवारण के उपाय
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, इस समय करें अक्षय तृतीया की पूजा

इनके कारण होती है देरी

-ज्योतिशास़्त्र के अनुसार मंगल, शनि और गुरु शादी में देरी का कारण होते है। व्यक्ति की जन्म कुंडली में सातवां स्थान जीवनसाथी का होता है और अगर इस जगह पर गुरु है तो उस व्यक्ति का विवाह 30 वर्ष की आयु के बाद होता है। अगर व्यक्ति का विवाह इससे पहले होता है तो वह शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाती।

-  जन्म कुंडली में पहले, चौथे, सातवें, दसवें और बारहवें स्थान पर मंगल होने होने पर कुंडली मंगली होती है। यानि वह व्यक्ति मांगलिक होता है। ऐसे व्यक्तियों की शादी भी 30 वर्ष की उम्र के बाद ही होती है। विवाह के समय ध्यान रखें कि इनका विवाह भी मांगलिक से ही हो।
विज्ञापन


-शनि की वजह से भी शादी में देरी होती है। पहले, चौथे, सातवें, दसवें और बारहवें भाव में शनि के होने के कारण कुंडली शनि ग्रस्त मानी जाती है। ऐसे व्यक्तियों के विवाह में 35 की उम्र तक अड़चनें आती हैं।
विज्ञापन

शिव-पार्वती का करें रुद्राभिषेक
ये करें उपाय

-अक्षय तृतीया वाले दिन हाथों में नारियल लेकर अपना नाम गौत्र बोलकर पीपल की सात परिक्रमा करके वहां पर नारियल रख दें। इससे विवाह में आ रही सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी।

-इस दिन शिवालय में मिट्टी की मटकी का दान करें और शिव- पार्वती का रुद्राभिषेक करें।

-अक्षय तृतीया वाले दिन मंगल, शनि, गुरु का दान, पूजन और अभिषेक करना ना भूलें।

यह भी पढ़ें- घर में लगे कैलेंडर को ना समझें मामूली, आपकी तरक्की में बन सकता है रुकावट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें