फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखीं दवाइयां भी आपकी किस्मत को कर सकती है बीमार, जानिए कैसे

Thu, 27 Apr 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
दवाइयां
विज्ञापन
मेहनत के बावजूद सफलता या तरक्की नहीं मिलने के कारण व्यक्ति निराश हो जाता है। कई बार बिना कारण ही व्यक्ति खुद को हताश हो जाता है और काफी कोशिशों के बावजूद भी उसे इस निराशा से निकालना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके परिवार में भी अधिकतर निराशा ही पसरी रहती है और घर जाते ही नकारात्मक ऊर्जा आप पर हावी होने लगती है तो इसका कारण दवाइयां और पॉलीथीन भी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कहीं आपके नाखूनों पर भी तो नहीं बन रहे ऐसे निशान, बदल सकती है किस्मत

जिस चीज से नकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता ‌है, अक्सर हम उन बड़ी चीज को हटा देते है, लेकिन इन छोटी छोटी सी चीज को भूल जाते हैं। जबकि हमारे आस पास बिखरी दवाइयां भी इसका बड़ा कारण होती है। यही नहीं ऐसी ही कई और भी छोटी-छोटी सी चीजे हैं, जिस पर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता। जो बाद में नुकसान को कारण साबित होती है।

- कभी भी दवाइयों को बिखेरकर ना रखें। बिखरी दवाइयां घर में नकारात्मक ऊर्जा को न्यौता देती है। दवाइयों को तय स्थान पर ही रखें।
विज्ञापन

खराब हो चुके जूते चप्पलों को घर में ना रखें
- अधिकतर घरों में जूते चप्पलों का ढ़ेर लगा रहता है और पूरे घर में सिर्फ जूते चप्पल ही दिखते हैं। खराब हो चुके जूते चप्पल को ही लोग फेंकते नहीं हैं और घर में ही रखे रहते हैं। इससे उस घर के सदस्यों की उन्नति रूक जाती है। इसीलिए जितनी जल्दी हो इसे घर से बाहर निकाल दें।

- घर में देवी देवताओं की अधिक तस्वीर या मूतियां भी नहीं होनी चाहिए। एक देवी देवता की सिर्फ एक ही मूर्ति या तस्वीर होना शुभ माना जाता है। वास्तुशास्‍त्र के अनुसार एक ही देवी देवता की अधिक तस्वीर या मूर्ति रखने से वास्तुदोष होता है।

- कुछ लोग पैसों को भी जेब में व्यवस्थित नहीं रख पाते। इससे उन्हें धन की हानि होती है। वहीं फटा पर्स और टूटी तिजोरी का उपयोग करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

यह भी पढ़ें- धोखे से बचना है तो भूलकर भी खिड़की पर ना करें ये काम

- घरों में ढ़ेर सारी पॉलीथीन की थैलियां हो जाती है। इसे बिखेरकर कभी ना रखें। माना जाता है कि पॉलीथीन ऊर्जा का कुचालक है और घर के पूरे सकारात्मक वातावरण में निराशा घोल देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें