आजकल प्लास्टिक और एल्युमिनियम के बर्तनों में भोजन करने का चलन सा बन गया है। लेकिन इन बर्तनों में भोजन करना न तो सेहत के हिसाब से ठीक है और न ही शास्त्रों में ही इसे ठीक बताया गया है। जानें शास्त्रों के अनुसार किस तरह के बर्तनों में भोजन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
हम में से ज्यादातर लोग भोजन करने के लिए स्टील की थाली या प्लास्टिक की प्लेट का इस्तेमाल करते हैं। ये बर्तन आयुर्वेद के अनुसार सेहत के लिए अच्छे नहीं माने गए। हो सके तो हमें कांसे के बर्तनों में भोजन करना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार, कांसे के बर्तन में भोजन करने से दिमाग तेज होता और भूख भी बढ़ती है। कांसे के बर्तनों में भोजन करने से रक्त पित्त ठीक होता है।
सोने चांदी के बर्तन
कोई अगर थोड़े महंगे बर्तन खरीद सकता है तो चांदी के बर्तनों में भोजन करना काफी फायदेमंद होता है। चांदी की तासीर ठंडी होती है इसलिए चांदी के बर्तन में भोजन करने से शरीर की गर्मी शांत होती है और आंखें स्वस्थ रहती हैं। जब कि सोने के बर्तन में खाना खाने से शरीर मजबूत और ताकतवर होता है। पुरुषों के लिए सोने के बर्तनों में खाना खाना बहुत ही फायदेमंद माना गया है।