एक वचन
भगवान राम ने वचन के चलते 14 वर्ष का वनवास काटा था। उनके जीवन में शुरुआत से ही वचन का अधिक मोल रहा है। यही नहीं भगवान राम के संपूर्ण जीवन काल में अपने दिए वचन और कर्तव्यों का पालन किया। उनका मानना है कि एक अच्छे जीवन का निर्माण हमेशा वचनों के भार से होता है। इसलिए बुरे से बुरे समय में भी इंसान को अपने वचन को याद रखना चाहिए और किसी भी गलत मार्ग का सहारा नहीं लेना चाहिए।
सेवा और सहयोग के कार्य
जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन मेहनत के साथ-साथ अच्छे कर्म भी करने चाहिए। अच्छे कर्म हमेशा व्यक्ति के लिए फलदायी साबित होते हैं। ऐसे लोगों पर ईश्वर भी मेहरबान रहते है। भगवान राम ने भी वनवास के दौरान आदिवासी और वनवासी लोगों के जीवन को सुधारने का कार्य किया था। इस बात से सीख लेते हुए सभी को बड़ों की सेवा और छोटों का सहयोग हमेशा करना चाहिए।
रिश्तों का मोल
हम सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। यह समय जीवन का सबसे कठिन माना जाता है। इस दौरान हमेशा भगवान राम की इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने जीवन के कठिन समय में हमेशा एक अच्छे भाई, पति और पुत्र बने रहे। उन्होंने कभी भी क्रोध में किसी रिश्ते का अपमान नहीं किया। समय कैसा भी हो हमेशा परिवार के बारे में सोचना चाहिए और रिश्तों के मोल को समझना चाहिए।
विपरीत परिस्थितियों में धैर्यवान बने रहें
भगवान राम बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान धैर्यवान होकर उसका निपटारा करते थे। उनका मानना है कि धैर्य व्यक्तित्व को ऊंचा उठाने का उत्तम गुण है। जीवन में कठिन समय आने पर भी व्यक्ति को क्रोधित नहीं होना चाहिए बल्कि धैर्य से उसे समझे और सही निर्णय का निर्माण करें। सभी जानते हैं कि विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद भगवान राम ने कभी क्रोध में कोई निर्णय नहीं लिया। हम सभी को उनके इस गुण को जीवन में अपनाना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।