फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू में होती है किचकिच तो आजमाएं ये उपाय, सुधर जाएंगे रिश्ते

Thu, 09 Mar 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
कई परिवारों में सास-बहू का रिश्ता नोकझोंक वाला होता है। उनके संबंध अगर मधुर ना हों तो घर में अशांति रहती है। अगर आप चाहती हैं कि अपनी सास के साथ आपका रिश्ता प्रेम से भरपूर रहे और उसमें कड़ुवाहट ना रहे तो अपनाएं ये आसान उपाय।
विज्ञापन


- दोनों के बीच रिश्ते अच्छे रहें इसके लिए जरूरी है कि सुबह सूर्योदय से पहले घर में झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर कर दें। घर को साफ रखें।

- यदि बहू रोज सुबह सूर्य भगवान को गुड़ मिला हुआ जल चढ़ाएंगी तो उनकी सास उनसे खुश रहेगी।

- सास से अपने संबंध अच्छे करने के लिए मंगलवार को सूजी का हलवा बनाकर उसे मंदिर के बाहर बैठे गरीबों में बांटें।
विज्ञापन

सास और बहूएं समझें एक-दूसरे की जरूरत

- अगर दोनों में लड़ाइयां ज्यादा हो रहीं हैं तो दोनों गले में चांदी की चेन पहनें। दोनों एक-दूसरे से सफेद वस्तु का आदान-प्रदान ना करें।

- बहु यदि सास को साफ मन से 12 लाल और 12 हरी कांच की चूड़ियां भेंट करती है तो इससे दोनों के बीच के मतभेद कम होते हैं।

- घर की बहुएं रोजाना पूजा के पश्चात माथे पर हल्दी या केसर की बिंदी लगाएं। 

- अगर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा रहता है तो बहु मां दुर्गा या मां गौरी को सुनहरे लाल रंग की साड़ी चढ़ाएं और फिर उसे अपनी सास को भेंट करें। सास चाहें तो ऐसा बहुओं के साथ कर सकती हैं।

- इन सब उपायों के साथ जरूरी है कि सास बहु को अपनी बेटी की तरह रखे और बहुएं भी सास को अपनी मां समान प्यार दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें