कई परिवारों में सास-बहू का रिश्ता नोकझोंक वाला होता है। उनके संबंध अगर मधुर ना हों तो घर में अशांति रहती है। अगर आप चाहती हैं कि अपनी सास के साथ आपका रिश्ता प्रेम से भरपूर रहे और उसमें कड़ुवाहट ना रहे तो अपनाएं ये आसान उपाय।
- दोनों के बीच रिश्ते अच्छे रहें इसके लिए जरूरी है कि सुबह सूर्योदय से पहले घर में झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर कर दें। घर को साफ रखें।
- यदि बहू रोज सुबह सूर्य भगवान को गुड़ मिला हुआ जल चढ़ाएंगी तो उनकी सास उनसे खुश रहेगी।
- सास से अपने संबंध अच्छे करने के लिए मंगलवार को सूजी का हलवा बनाकर उसे मंदिर के बाहर बैठे गरीबों में बांटें।