फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्प सत्य, पुरुष की सफलता के पीछे महिला का हाथ

Tue, 19 Nov 2013 03:47 PM IST
अध्यात्मिक गुरू/ श्री श्री रविशंकर
विज्ञापन
विज्ञापन
अकसर लोग कहते हैं कि एक सफल पुरुष के पीछे स्त्री की शक्ति होती है। पर मेरा कहना है कि हर सफलता के पीछे दिव्य शक्ति होती है जो कहती है- ''मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं''। यह दिव्यता हमारे अंदर तभी उदय होती है जब आप प्रार्थना करते हैं और उसे पुकारते हैं।
विज्ञापन


प्रार्थना करने के लिए आपको किसी विशेष योग्यता या सामर्थ्य की आवश्यकता नहीं है। आप चाहे ज्ञानी हों या अज्ञानी, चाहे धनी हों या निर्धन आप प्रार्थना कर सकते हैं।

जीवन में विकास के लिए प्रार्थना एक महत्वपूर्ण साधन है। जब आप किसी बाधा का सामना करने में कठिनाई महसूस करें तब दिल से की गई प्रार्थना चमत्कार कर सकती है। जो आप करने में सक्षम हैं, वो आप करते हैं। और जिसे आप करने में असक्षम हों, उसके लिए आप प्रार्थना कर सकते हैं!
विज्ञापन


आप चाहे जो भी कर्म करें, बस इतना जान लें कि उसके फल का अधिकार उस परमशक्ति का ही है और आप प्रार्थना के माध्यम से उस परमशक्ति की ताकत तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें