फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह जिंदगी को पुनः पटरी पर लाने की कोशिश

Sat, 15 Nov 2014 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग की सहयोगी संस्थान इण्टरनेशनल एसोशिएसन फॉर ह्यूमन वैल्यूज इन दिनों इराक के यजीदी समुदाय के लोगों की जिंदगी को पुनः पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस काम में तेजी लाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर 19 और 20 नवंबर को इराक के शरणार्थी शिविरों को देखने जाएंगे।
विज्ञापन


जातीय नरसंहार के चलते यजीदी समुदाय के लोग सिंजार की पहाड़ियों में शरणार्थी की तरह जीवन बीता रहे हैं। कुर्दिस्तान की राजधानी इर्बिल में स्थित शरणार्थी शिविरों में हजारों की तादाद में क्रिश्चन, यजीदी और कुर्दिस शिया समुदाय के लोग जैसे-तैसे अपने दिन काट रहे हैं।

श्री श्री रविशंकर की पहल से इण्टरनेशनल एसोशिएसन फॉर ह्यूमन वैल्यूज के द्वारा 110 टन खाद्य सामग्री एकत्रित किया गया है। जिसे शिरणार्थियों तक पहुंचाने के लिए अमेरिका ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है और दो हेलीकॉप्टर देकर मदद शुरु कर दी है। श्री श्री रविशंकर ने इस काम के लिए भारत सरकार से भी सहायता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें