फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात आसमान से बरसेगा अमृत, क्या आप हैं तैयार

Fri, 18 Oct 2013 12:34 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा की रात को गाय के दूध से बनी खीर या केवल दूध छत पर रखने का प्रचलन है। कुछ लोग गाय के दूध में भी केसर मिलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस रात आसमान से चन्द्र देव अमृत बरसाते हैं। चंद्रमा द्वारा बरसाई जा रही चांदनी खीर या दूध को अमृत से भर देती है।
विज्ञापन


इस रात मध्य आकाश में स्थित चंद्रमा की पूजा करने का भी विधान है जिसमें उन्हें पूजा के अंत में अर्घ्य दिया जाता है। भोग भी भगवान को इसी मध्य रात में लगाया जाता है। फिर उसे सुबह स्नान ध्यान पूजापाठ करने के बाद प्रसाद के रूप में बांटकर खाया जाता है।

इसी दिन के बाद से हेमंत ऋतु की शुरूआत भी होती है। लक्ष्मी जी के भाई चंद्रमा इस रात पूजापाठ करने वालों को शीघ्रता से फल देते हैं। इस पूर्णिमा को कई लोग सत्यनारायण की पूजा भी इसीलिए करते हैं। अगर हो सके अपने इष्ट की आराधना करते हुए उपवास जरूर करें। इष्ट कुलदेवी या कुलदेवता के साथ गणेश जी और चंद्रदेव की पूजा फलदायी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें