शरद ऋतु की पूर्णिंमा की रात्रि अद्भुत है। इसी रात में रासलीला का आयोजन किया था भगवान श्री कृष्ण ने क्योंकि बेला, चमेली, आदि सुगंधित फूलों की महक वातावरण को महका देती है।
भगवान ने चीर हरण के समय गोपियों को जिन रात्रियों का संकेत दिया था, वे मानों सब की सब पूंजीभूत होकर एक ही रात्रि में उल्लासित हो रही थी। भगवान ने भी योगमाया के सहारे उन्हें निमित्त बनाकर रस क्रीड़ा करने का संकल्प किया।
डोगरे महाराज रासलीला के गूढ़ सिद्धांत को समझाते हैं। पहला इसमें गोपी के शरीर के साथ कुछ लेना देना नहीं है। इसमें लौकिक काम नहीं है। यह जीव और ईश्वर का मिलन है।
कहते हैं कि कामदेव ने कृष्ण को चुनौती देकर कहा कि पुष्पबाण चलाऊंगा। उसके प्रभाव में आए तो मैं जीता, निर्विकार रहें तो आप। कृष्ण तो ठहरे परात्पर ब्रह्म। उन्होंने चुनौती स्वीकार की।