फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2019 : जानें जीवन में किस गुरु के सत्संग से संवर जाता भाग्य

Tue, 16 Jul 2019 11:49 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
guru purnima
विज्ञापन

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष को गुरु पूर्णिमा पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पावन दिन उन पूज्य गुरुओं के प्रति अपनी निष्ठा, प्रेम प्रकट करने का है, जिन्होंने हमें जीवन में सही मार्ग दिखाते हुए प्रगति की ओर अग्रसर किया। वही गुरु जिसका स्थान देवताओं से पहले माना गया है। जिन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान माना गया है। आइए जानते हैं कि नीति के जानकार और अन्य गुरुओं ने गुरु को लेकर क्या कहा है — 

विज्ञापन

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

चाणक्य

नीति के बड़े जानकार चाणक्य ने गुरु को लेकर अनमोल बात बताई है। उनके अनुसार जिस गुरु के पास अध्यात्मिक ज्ञान नहीं हो, उसे उसे त्याग देना चाहिए। चाणक्य के अनुसार राष्ट्र द्वारा किए गए पाप को राजा भोगता है, राजा के पाप को उसका पुरोहित, पत्नी के पाप को पति तथा शिष्य के पाप को गुरु भोगता है। चाणक्य के अनुसार घर में आया हुआ अतिथि सभी का गुरु होता है।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)

Vidur Neeti - फोटो : Rohit Jha
महात्मा विदुर

महाभारत काल महात्मा विदुर ने नीति और धर्म से जुड़ी कई अनमोल बातों बताई हैं। उनके अनुसार जीवन में मनुष्य को पिता, माता अग्नि,आत्मा और गुरु समेत इन पांच अग्नियों की बड़े यत्नपूर्वक सेवा करनी चाहिए।

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन

कबीरचौरा चौराहा - फोटो : self
कबीर

कबीरदास जी के अमृत वचन आज सभी धर्म, संप्रदाय एवं मानव मात्र को जीवन की सही राह दिखाने का काम कर रहे हैं। कबीर ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए उन्हें बार-बार प्रणाम करने को कहा है, क्योंकि सद्गुरु ही शिष्य को अपने समान बना लेते हैं। ठीक उसी तरह जैसे एक कीड़ा भले ही भ्रूंगी (एक प्रकार की मक्खी) को न पहचाने लेकिन भ्रूंगी कीड़े को पकड़कर अपनी तरह बना लेता है। 

क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें