फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी को बनाना चाहते हैं खुशहाल तो इस गरीब जोड़े से जानें तरीका

Tue, 28 Nov 2017 09:09 AM IST
संपादकीय डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कियान और मंजुला की नई-नई शादी हुई थी। वे दोनों बहुत खुश थे। कियान को पता चला कि शहर में एक जाने-माने ज्योतिषी आए हुए हैं। दोनों अगले ही दिन उनके पास पहुंच गए। कियान ने ज्योतिषी से पूछा, स्वामी जी, हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है, हमारी सोच भी काफी मिलती है। बस हमें एक ही डर सताता है कि हमारे बीच कभी कोई परेशानी न आए। कृपया कुछ उपाय बताइए। ज्योतिषी बोले, यह काम तो बहुत सरल है। आप बस कोई एक ऐसा जोड़ा ढूंढ लीजिए, जो हमेशा खुश रहता हो। उसके घर से उसका एक कपड़ा लाकर अपने घर में रख लीजिए। आपके घर में कभी कोई अशांति नहीं होगी।
विज्ञापन


पढ़ें- वो सौतेली थी, पर मां कहने से खुद को रोक नहीं पाई

अगले दिन से कियान और मंजुला हमेशा खुश रहने वाले जोड़े की तलाश में लग गए। उन्हें किसी ने बताया कि राजपाल का परिवार बहुत खुश रहता है। वे राजपाल के घर पहुंचे, तो देखा कि राजपाल के पास तो अपनी पत्नी के लिए  समय ही नहीं है। जो आपस में बात भी न करें, वे एक दूसरे से कैसे खुश रह सकते हैं, यह सोचकर वे वहां से लौट गए। फिर एक रिश्तेदार ने उन्हें एक दूसरे शहर में एक सुखी दंपति के बारे में बताया। कियान और मंजुला वहां  पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि वे खुश तो हैं, पर यह उनकी पहली शादी नहीं। वे वापस घर लौट आए। कई शहरों की दौड़ और कई लोगों से मुलाकात के बाद भी उन्हें ऐसा दंपति नहीं मिला, जो हमेशा खुश रहता हो।

पढ़ें-  कहानी एक हार की जीत...

फिर उन्हें  राजस्थान के एक सुखी परिवार का पता चला। उन्होंने देखा कि वे बहुत गरीब हैं। उनके पास खाना नहीं, पहनने को कपड़े नहीं, घर की टपकती छत ठीक करवाने को पैसे नहीं। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि ऐसी गरीबी में भी वे खुश  रह सकते हैं। उनके साथ दो दिन बिताने पर उन्होंने पाया कि सचमुच वे बहुत खुश हैं। कियान ने उनसे पूछा, गरीबी में भी आप इतना खुश कैसे रहते हैं? वे बोले, हम एक दूसरे के लिए हैं, और एक दूसरे के साथ वह सब कुछ हासिल कर सकते हैं, जो हम चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस खुशी को हम अपने बाहर तलाश करते हैं, वह और कहीं नहीं, अपने अंदर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें