फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप अच्छे कर्म करेंगे, तो आप के साथ भी अच्छा ही होगा

Wed, 21 Mar 2018 01:02 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिनी की कहानी, जिसकी अच्छाई को एक वायरल वीडियो के जरिये पूरी दुनिया ने देखा। रोहिनी ने हाई स्कूल टॉप किया था। पूरे शहर में उसके चर्चे हो रहे थे। रोहिनी के पिता एक मजदूर थे और बेटी की इस सफलता ने उनका सीना चौड़ा कर दिया था। रोहिनी के पिता बोले, बेटा, तुम आज जो कहोगी, मैं तुम्हें लाकर दूंगा।

विज्ञापन


रोहिनी की इच्छानुसार, पिता उसे पास के मॉल में बर्गर खिलाने ले गए। पिता जब तक बर्गर ऑर्डर करते, शीशे से रोहिनी ने देखा कि मॉल के बाहर एक बूढ़ा आदमी एकदम बेजान-सी हालत में बैठा हुआ है। ऐसा लग रहा था जैसे उसने काफी दिनों से कुछ खाया नहीं है। जब पिता बर्गर लेकर आए, तो रोहिनी ने कहा, पिता जी, मैं जानती हूं कि यह काफी महंगा होगा, लेकिन क्या मैं यह बर्गर वहां बैठे उस बुजुर्ग व्यक्ति को दे सकती हूं?

रोहिनी के बगल वाली सीट पर बैठी एक महिला यह सब देख-सुन रही थी। जब रोहिनी और उसके पिता उस बुजुर्ग को बर्गर खिलाने गए, तो उस महिला ने उन दोनों का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। रोहिनी मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती थी, पर पिता के पास कोचिंग के लिए पैसे नहीं थे। लिहाजा रोहिनी स्वयं मेहनत कर के पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


एक दिन रोहिनी के पिता जब वापस लौटे, तो उनकी आंखों में आंसू थे। रोहिनी ने पूछा, पिता जी, आप क्यों रो रहे हैं? पिता जी बोले, बेटा तुम्हें याद है वह शख्स, जिसे तुमने अपना बर्गर खिलाया था, आज उनके बेटे मुझसे मिलने आए थे। वह कई दिनों से तुम्हें ढूंढ रहे थे और धन्यवाद कहना चाहते थे। वह शहर के एक नामी हार्ट सर्जन हैं। उनके पिता को अल्जाइमर है, जिसकी वजह से वह एक दिन टहलने निकले, तो घर वापस जाने का रास्ता भूल गए थे। उस दिन न जाने किसने उनको बर्गर खिलाते हुए तुम्हारा वीडियो सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। उसी को देखकर वह अपने पिता को ढूंढ पाए। बेटी, उन्होंने तुम्हारी डॉक्टरी की पढ़ाई तक का सारा खर्चा उठाने का वायदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें