फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल तक धनवान बनकर जीना है तो आप भी करिए यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन
धनवान बनना भला कौन नहीं चाहता, आप भी तो यही चाहते होंगे। आप सोचते होंगे कि कोई रास्ता मिल जाए जिससे खूब सारा रूपया पैसा आपके पास आ जाए।
विज्ञापन


इसके लिए आप अपनी ओर से कोई कोर कसर भी नहीं छोड़ते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप इस तरह की कमाई से कितने दिनों तक सुख प्राप्त कर सकते हैं।

इस तरह से सोचकर जब आप कमाई करेंगे तो आपको पता होगा कि आप कितने दिनों में और कितने समय तक धनवान बने रह सकते हैं। यह ऐसा फार्मूला है जिसका उल्लेख शास्त्रों में किया गया है।
विज्ञापन

इस तरह आप दस साल तक तो धनवान बने रह सकते हैं

शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति जिस प्रकार से धन का अर्जन करता है धन और लक्ष्मी का साथ उसे उतने ही समय तक मिलता है। नीतिशास्त्र में बताया गया है कि 'अन्यायोपार्जितं द्रव्यं दशवर्षाणि तिष्ठति। प्राप्ते चैकादशे वर्षे समूलं च विनश्यति।।' यानी अन्याय, धल, कपट, चोरी, बेइमानी, रिश्वत हेरा फेरी के काम से जो धन संग्रह किया जाता है, वह दस वर्ष ही ठहरता है।

ग्यारहवें वर्ष से धन कमाने वाले का व्यवहार ऐसा हो जाता है कि आलस्य, प्रमाद, बुरी आदतों, अहंकार, असंतोष और आचरणहीनता जैसे दोष के कारण सारा धन नष्ट हो जाता है। इसके बाद व्यक्ति को अभाव और अपमान के साथ जीना पड़ता है।

शास्त्र कहता है कि पाप कर्मों से अर्जित धन ठहरता नहीं है, इधर से आता है उधर को चला जाता है। अन्याय से अर्जित धन राजदण्ड में, अग्नि प्रकोप में, व्याधि में नष्ट हो जाते हैं। इस तरह से अर्जित धन को रिश्तेदार हड़प लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें