हनुमान जयंती हिंदू धर्म का सबसे पावन पर्व है। यह हनुमान जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। 12 अप्रैल को हनुमान जयंती है। भक्तगण इस दिन हनुमान जी के लिए उपवास रखते हैं और उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं। हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्रावतार भी माना जाता है। वायु देवता की कृपा से जन्मे हनुमान जी में अतुलनीय बल, बुद्धि, और भक्ति का संगम देखने को मिलता है। वे राम भक्त, संकटमोचन और अमर माने जाते हैं। यह दिन हनुमान जी की सेवा और भक्ति के लिए पूरी तरह से समर्पित है। हालांकि, क्या आपको पता है कि हनुमान जी को प्रसन्न करना इतना भी आसाम नहीं। यदि सच्चे दिल से उनकी पूजा-अर्चना की जाए तो वह भक्तों के कष्ट हरने वाले और उन पर शीघ्र कृपा बरसाने वाले देवता भी हैं। आइए जानते हैं कि आप किन उपायों से हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं।
1. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा सबसे प्रभावी उपाय है। प्रतिदिन, विशेषकर मंगलवार और शनिवार को, श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने से उनकी कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। इसके अलावा आप मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का भी पाठ कर सकते हैं। यह पाठ हर प्रकार की नकारात्मकता, भय और दुर्भाग्य को दूर करता है।
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के आखिरी दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, खंडित हो सकता है नौ दिन का व्रत
2. राम नाम का नियमित जाप करने पर
यह तो हर कोई जानता है कि हनुमान जी को श्री राम अत्यंत प्रिय हैं। यदि आप हनुमान जी की कृपा चाहते हैं, तो "श्री राम जय राम जय जय राम" मंत्र का जाप करें। यह मंत्र न केवल मन को शांति देता है, बल्कि हनुमान जी को भी प्रसन्न करता है। ऐसा करने से आप पर शीघ्र की हनुमान जी की कृपा बरसेगी।
3. सिंदूर और चमेली के तेल अर्पित करके
यदि जीवन में किसी भी प्रकार का संकट या परेशानी चल रही हो, तो आप मंगलवार को सिंदूग और चमेली के तेल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद मिलता है और संकटों का नाश होता है।
4. तुलसी और पीपल के पत्ते अर्पित करके
आप मंगलवार और शनिवार को पूजा करते समय तुलसी और पीपल के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से वह काफी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तगणों पर विशेष कृपा भी बरसाते हैं।
5. लाल रंग मंगलवार-शनिवार मंदिर जाकर दर्शन करने से और लड्डू चढ़ाने से
हनुमान जी को गुड़-चने और बूंदी के लड्डू अत्यंत प्रिय हैं। मंगलवार और शनिवार को मंदिर जाकर उन्हें यह प्रसाद अर्पित करें। साथ ही, उन्हें लाल फूल, सिंदूर और चोला चढ़ाने से भी वे प्रसन्न होते हैं।
6. हनुमान मंत्र का जाप करें
कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं:
"ॐ हं हनुमते नमः"
"श्री राम दूताय नमः"
"ॐ अं अंगारकाय नमः"
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।