फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बनकर देखिए भगवान से शिकायत करना छोड़ देंगे

Sat, 15 Jun 2013 06:12 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आज फादर्स डे हैं। आपके कोई पिता होंगे और कभी आप भी पिता होंगे। लेकिन आपके पिता के ऊपर भी एक पिता है जो संपूर्ण संसार का पिता है, वह परमपिता जिसने संसार को उत्पन्न किया है। इस परमपिता को हम ईश्वर के नाम से पुकारते हैं।
विज्ञापन


खुशी के समय भले ही हम उसे याद करें न करें लेकिन जब कष्ट होता है तब उसे जरूर याद करते हैं और उसे कोसते भी हैं कि हे ईश्वर, हे भगवान मेरे ही साथ ऐसा क्यों हो रहा है। मेरे दुःखों का अंत कब होगा। वास्तव में ईश्वर हम सभी को प्यार करता है क्योंकि वह सभी का पिता है। हम सभी में उसी का अंश मौजूद है।

जब हमें कष्ट होता है तब हमसे ज्यादा ईश्वर को कष्ट होता है। ईश्वर हमें हमेशा कष्ट से बचाना चाहता है जैसे एक पिता अपने बच्चों को बुराईयों से, खतरों से बचाने का प्रयास करता है। आप याद करके देखिए पिता कैसे आपको उंगली पकड़कर घुमा रहे थे। कठिन रास्ता आने पर उन्होंने आपको गोद में उठा लिया था।
विज्ञापन


भगवान भी ऐसे ही है, वह आपको उंगली पकड़कर संसार की बुराईयों से बचाने की कोशिश करता है और आपको अपनी गोद में बैठाना चाहता है लेकिन जैसे खिलौनों को देखकर बच्चा मचल उठता है और पिता की उंगली छुड़ाकर दौड़ता और ठोकर खाकर गिर जाता है।

ठीक उसी प्रकार हम मनुष्य दुनिया की मोह माया की ओर ऐसे भागते हैं कि बार-बार ठोकर खाते हैं और परमेश्वर एक पिता की तरह आपको कष्ट में देखकर दुःखी होता है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि जो मनुष्य सांसारिक कार्य करते हुए भी हर पल मुझे ध्यान में रखता है मैं भी उसका ध्यान रखता हूं और उसे हर कष्ट से, बाधाओं से बचाते हुए उसकी रक्षा करता हूं।

मेरा भक्त कभी भी छिन्न-भिन्न बादलों की तरह नष्ट नहीं होता है। इसलिए हम सभी को उस परम पिता की उंगली थाम कर आगे बढ़ना चाहिए। परमपिता सभी दुःखों से दूर रखेगा जैसे आप पिता बनकर अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं। फिर आप भगवान से शिकायत करना और उसे कोसना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें