Chanakya Niti : नया साल आने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह लोगों के मन में यही कामना है कि इस साल हर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करे। लेकिन अक्सर ऐसा नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों के लिए आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफलता प्राप्ति के कुछ मूलमंत्र दिए हैं। आचार्य चाणक्य ने द्वारा नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। नीतिशास्त्र के अनुसार, युवावस्था मनुष्य के जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। अगर आपके अंदर आत्मविश्वास तो वह बड़ी से बड़ी जंग को जीता जा सकता है। आइए जानते हैं आने वाले नए साल को सफलता में बदलने के लिए आचार्य चाणक्य ने कौन से मूल मंत्र दिए हैं-
धन की बचत
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में इस बात का विशेष रूप से जिक्र किया है। व्यक्ति को धन की बचत का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार संकट के आने पे न मित्र न परिवार काम आता है। धन ही सच्चे मित्र कि भूमिका निभाते हैं जो आपको कठिनाइयों से बाहर निकालता है। चाणक्य नीति कहती है कि कभी धन को बिना सोचे-समझे खर्च नहीं करना चाहिए।
समय कि महत्ता
जीवन में समय की महत्ता शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। वो कहते हैं न लौट हुआ समय कभी लौट कर वापस नहीं आता है। चाणक्य नीति के अनुसार समय बहुत कीमती होता है। इसे काभी व्यर्थ न जाने दें। समय के हर पल का इस्तेमाल कैसे करना ये आप पर निर्भर करता है और यही पल आपकी मेहनत के अनुसार आपको सफलता के शिखर पर पहुंचाता है। यदि आपको नए साल में सफल होना है तो आपको समय कि कदर करनी चाहिए। जो लोग अपने समय को प्रबंधित करके कोई कार्य करते हैं तो उन्हें सफलता जरूर मिलती है।
निंदा
निंदा आपकी सफलता में बाधक हो सकती है। चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार हमें निंदा करने से बचना चाहिए। जहां तक हो न किसी की निंदा सुनें, और न ही किसी की नींद करें। लेकिन यदि कोई आपकी निंदा करता है तो उसको सकारात्मक रूप से देखें और अपने अवगुणों को दूर करने का प्रयास करें। वैसे तो निंदाभरा मन नकारात्मकता के भाव को जन्म देता है। व्यक्ति अवगुणों से मुक्त और दूर रहकर ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इसलिए नए साल पर आप किसी की नींद न करें और यदि कोई आपकी निंदा करता है तो अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें।