Chanakya Niti In Hindi: जीवन में सुख-सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए धन का होना बेहद जरूरी है। हर व्यक्ति अच्छी कमाई करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने की कोशिश करता है, लेकिन केवल पैसा कमाना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि उसे सही तरीके से बचाना और खर्च करना भी जरूरी है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति की ऐसी कुछ आदतों का जिक्र किया है, जिनकी वजह से उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ लोग चाहे जितना भी धन कमा लें, उनके पास पैसा अधिक समय तक नहीं टिकता। आइए जानते हैं किन आदतों के कारण व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
श्लोक
अन्यायोपार्जितं द्रव्यं दश वर्षाणि तिष्ठति।
प्राप्ते एकादशे वर्षे समूलं च विनश्यति।।
अर्थ: अन्याय या गलत तरीके से अर्जित धन अधिकतम दस वर्षों तक टिकता है, ग्यारहवें वर्ष में वह पूरी तरह नष्ट हो जाता है।
अनैतिक तरीके से कमाया गया धन
चाणक्य के अनुसार जो धन ईमानदारी से नहीं, बल्कि अनुचित या धोखाधड़ी के माध्यम से अर्जित किया गया हो, वह सिर्फ क्षणिक सुख देता है। ऐसा धन न केवल व्यक्ति की मानसिक शांति छीनता है, बल्कि भविष्य में दुखों का कारण भी बनता है।
चाणक्य नीति: जीवन में इन 4 बातों को हमेशा रखें गुप्त, वरना पड़ेगा पछताना
चाणक्य नीति: इनके बिना अधूरा माना जाता है इंसान का जीवन, जानें क्या कहती हैं नीति की बातें
चोरी से अर्जित धन
चोरी या छल-कपट से मिला पैसा कभी स्थायित्व नहीं देता। यह न तो आत्मिक संतोष देता है और न ही सुख-शांति। चाणक्य मानते हैं कि चोरी की कमाई से न केवल स्वयं व्यक्ति का पतन होता है, बल्कि उसके परिवार और वंश को भी इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है।
धोखे से धन कमाने वालों का भविष्य
अगर कोई व्यक्ति दूसरों को धोखा देकर धन कमाता है, तो उसका सम्मान धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है। समाज ऐसे लोगों को तिरस्कृत करता है। उनके संबंध खराब होते हैं और वह कर्ज तथा मानसिक तनाव से घिर जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।