फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: मुश्किल वक्त में हमेशा याद रखें चाणक्य की ये चार बातें, बड़ी चुनौती भी होगी आसानी से पार

Thu, 27 May 2021 08:51 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चाणक्य नीति - फोटो : Social media
विज्ञापन

जीवन के सफर में परिस्थितियां एक समान नहीं रहती हैं। राह में जीत के साथ-साथ हार का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन चुनौती के समय में कई व्यक्ति अपना विवेक खो देते हैं, जिस कारण उन्हें अधिक नुकसान होता है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कुछ विशेष नीतियों को बताया है जिसकी मदद से मुश्किल घड़ी को आसानी से पार किया जा सकता है। यदि आप अपने जीवन में कठिनाई का सामना कर रहे हैं या भविष्य में करेंगे तो आपको चाणक्य की इन बातों को जरूर याद रखना चाहिए।   

विज्ञापन

चाणक्य नीति में सफलता के मंत्र - फोटो : social media
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार मुसीबत के समय सावधानी बरतना बेहद ही आवश्यक होता है। क्योकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं जबकि चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में जरा सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए सावधानी बहुत ही जरुरी है।

Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
  • आचार्य चाणक्य अपनी नीति में यह कहते हैं कि व्यक्ति को संकट काल से उभरने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता होती है। जब व्यक्ति संकट के समय उससे भरने की रणनीति बना लेता है तो वह उस नीति के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है और अंत में विजय पाता है। 

Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
  • चाणक्य नीति के अनुसार, संकट के समय परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना आपका पहला कर्तव्य होना चाहिए। परिवार के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संकट के समय अपने परिजनों का साथ निभाना चाहिए। अगर उनके ऊपर किसी तरह की मुसीबत आन पड़ी है तो आपको उन्हें उस मुसीबत से निकालना चाहिए।

Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
  • चाणक्य नीति के अनुसार, संकटकाल परिस्थिति में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो प्रयास करने में सक्षम होंगे जो आपको संकट से बाहर निकाल सकता है। आप मानसिक और अपने शारीरिक बल से चुनौतियों को मात देने में सफल होंगे।
विज्ञापन

आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
  • अगर आपके पास धन का प्रबंध ठीक है तो आप बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकते हैं। दरअसल संकट के समय सच्चा मित्र धन ही होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है उसके लिए संकट से उभरपाना बड़ा ही कठिन हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें