फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य की ये 9 नीतियां देती हैं सफलता की गारंटी

Mon, 09 Dec 2019 08:36 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
विज्ञापन

चाणक्य की नीतियों ने चन्द्रगुप्त को राजा बनाने में अहम भूमिका निभाई है और उनकी बातें आज भी काफी मायने रखती हैं। आज हम आपको बताते हैं उनकी 10 नीतियां, जो आपको भी जीवन में सफल बना सकती हैं।

विज्ञापन

 

  • दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए। खुद पर प्रयोग करके सीखने में जीवन छोटा पड़ जाएगा।
  • हालात को बदलने का प्रयास करते रहना चाहिए। जीवन जैसे चल रहा है, बस उसे उसी तरह से जीते नहीं रहना चाहिए। प्रगति करते रहना चाहिए और ऊपर उठना चाहिए। जीवन में कुछ न कर पाएं लेकिन यह कुछ कर दिखाने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए यही विचारधारा उन्हें औरों से अलग बनाती है।
  • हमें अतीत को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए और न ही भविष्य के बारे में चिंतित होना चाहिए। व्यक्ति को हमेशा वर्तमान में जीते रहना चाहिए।
  • किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले खुद से तीन सवाल करें- 
    1. मैं ये क्यों कर रहा हूं?
    2. कार्य का परिणाम क्या होगा?
    3. क्या मुझे इस कार्य में सफलता मिलेगी?
    गहराई से सोचने पर इन सवालों के संतोषजनक जवाब मिल जाएं, तभी आगे बढ़ें।
  • भय को अपने करीब न आने दो। अगर यह नजदीक आए तो इससे भागों मत इसका सामना करो।
  • असफलता से डरना नहीं चाहिए। एक बार जब आप कोई काम शुरु करते हैं तो उसे पूरी करें। असफल होने के डर से काम  आधा अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।
  • व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है जन्म से नहीं।
  • समान स्तर के लोगों से मित्रता करना ही सुखदायक होता है।
  • व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र शिक्षा है। एक शिक्षित व्यक्ति को हर जगह मान- सम्मान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें