आलस का करें त्याग
चाणक्य के अनुसार छात्रों का जीवन तपस्या का समय होता है। इस दौरान की गई मेहनत से एक अच्छे जीवन का निर्माण होता है। ऐसे में कार्य के प्रति आलस करने से बचना चाहिए। हर काम में आलस दिखाने की आदत विद्यार्थियों को धीरे-धीरे असफलता की ओर ले जाती है।
गुरु का अपमान कभी न करें
चाणक्य के अनुसार जो विद्यार्थी अपने गुरु का अपमान करते है, उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाते है,वह हमेशा औरों से पीछे रह जाते है। जीवन को सही मार्ग दिखाने में गुरु का बड़ा योगदान होता है। साथ ही ये हमें जीवन जीने की सीख देते हैं। इसलिए कभी भी किसी गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो समाज में भी आपको सम्मान नहीं मिलेगा।
लालच
लालच विद्यार्थी को हमेशा गलत राह की ओर प्रेरित करता है। लालच के चलते छात्रों की मेहनत में कमी आने लगती है, जो कामयाबी की राह में बाधा उत्पन्न करती है। चाणक्य के अनुसार जीवन में सफलता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को हमेशा कठिन मेहनत करनी चाहिए। किसी शॉर्टकर्ट का सहारा लेने वाले छात्र हमेशा पीछे रह जाते है, और अपना भारी नुकसान स्वयं करते हैं।
मनोरंजन का करें त्याग
कुछ बच्चे खेल को अधिक समय देते है, और पढ़ाई के लिए कम समय निकालते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। आचार्य चाणक्य के अनुसार एक छात्र को हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए हर दिन कठिन प्रयास करना चाहिए। यदि आप लक्ष्य से भटक जाते हैं, तो जीवन में तरक्की करना मुश्किल होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।