फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें आज सोमवार को किस उपाय से प्रसन्न होकर महादेव पूरी करेंगे मनोकामना

Mon, 06 May 2019 09:37 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
shiva puja
शिव पूजा के लिए सोमवार का दिन अत्यंत शुभ होता है। इस दिन बाबा भोले की पूजा करने का विशेष फल मिलता है। भगवान शिव औढर दानी हैं। शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना भी काफी सरल है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं आज सोमवार को भगवान शिव की पूजा किस विधि से करने पर हमें शीघ्र फल की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

2 of 8
शिव पूजा के सात सरल उपाय
कहते हैं कि सृष्टि के कण-कण में महादेव का वास है और वे अपने भक्तों का हर रूप में कल्याण करते हैं। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो महज लोटे भर जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। आज सोमवार के दिन जीवन से जुड़े तमाम तरह के दु:खों को दूर करने के लिए भगवान शिव का किसी पवित्र नदी के जल से "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें।

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 
विज्ञापन

3 of 8
शिव पूजा के सात सरल उपाय
भगवान भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। ऐसे में आज उन्हें प्रशन्न करने के लिए आप गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

4 of 8
शिव पूजा के सात सरल उपाय
धन में वृद्धि और लंबी आयु पाने के आज सोमवार को भगवान शिव का गाय के घी से अभिषेक करें। इस पूजन से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
शिव पूजा के सात सरल उपाय
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आज उनका चंदन से अभिषेक करना न भूलें क्योंकि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से साधक का सौभाग्य जगता है। भगवान शिव की इस पूजा से समाज में मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

6 of 8
शिव पूजा के सात सरल उपाय
आज सोमवार के दिन भगवान शिव को का आशीर्वाद पाने के लिए स्नान-ध्यान करने के पश्चात् किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है।
विज्ञापन

7 of 8
शिव पूजा के सात सरल उपाय
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ऐसे कई मंत्र हैं, जिनका जाप कर मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं। शिवपुराण में ऐसे बहुत से मंत्रों का वर्णन किया गया है, जो मानव कल्याण के लिए बेहद प्रभावी हैं। शिव का सबसे प्रभावशाली मंत्र है- महामृत्युंजय मंत्र। इस मंत्र का जाप करने से वैभव व ऐश्वर्य की कामना पूरी होती है। 
महामृत्युंजय मंत्र- 
'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥' 

यह एक ऐसा चमत्कारी मंत्र है, जिसके नित्य जाप से कुंडली में मौजूद दोष दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
शिव पूजा के सात सरल उपाय
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं त्रिधामुतम।
त्रिजन्म पाप संहार बिल्व पत्र शिवार्पणम्।।


आज सोमवार को भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि भगवान शिव को कभी कटे-फटे, दो पत्तों वाले और चक्र वाले बेलपत्र नहीं चढ़ाने चाहिए। भगवान शिव को तीन पत्तियों वाले ही बेलपत्र चढ़ाएं और उनकी डंडी की गांठ भी तोड़ लें। इसके पश्चात् बेलपत्र को धोकर उस पर अष्टगंध या चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' या शिव या राम नाम लिखकर भोलेनाथ को चढ़ाएंगे तो वो बहुत प्रसन्न होंगे और आपकी हर इच्छा पूरी करेंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें