फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में राशि के अनुसार करें शिव की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का महीना भगवान शिव का माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस महीने में शिव पूजा से मनचाही मुराद पूरी होती है। इसके लिए ज्योतिषशास्त्र में भी कुछ उपाय बताये गये हैं। इन उपायों को आजमाने से कुण्डली में ग्रहों की स्थिति अच्छी हो जाती है। जो भी बाधाएं आपके सामने आने वाली होती है वह टल जाती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
विज्ञापन


मेष राशिः इस राशि वालों को अपनी राशि की वस्तु लाल चंदन, लाल कनेर के फूल, मीठी रोटी अथवा लड्डू से शिव की पूजा करनी चाहिए।

वृष राशिः इस राशि वालों को अपनी राशि के स्वामी शुक्र की वस्तु से शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और श्रीखंड चंदन से शिव का तिलक करें। इससे यश की प्राप्ति होती है। अक्षत यानी बिना टूटे हुए चावल अर्पित करें।

मिथुन राशिः इस राशि का स्वामी बुध है। मिथुन राशि वालों को शिव की प्रसन्नता के लिए मूंग, दुर्बा और कुश अर्पित करना चाहिए। जल में शहद अथवा गन्ने का जूस मिलकर शिव का अभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं।
विज्ञापन


कर्क राशिः चन्द्रमा की राशि वालों को शिव जी को खुश करने के लिए कच्चे दूध से शिव जी को स्नान करना चाहिए इसके बाद शिवलिंग पर घी मलें। सफेद फूल, चावल अर्पित करें।

सिंह राशिः सूर्य राशि वालों को दूध अथवा जल में शक्कर या गुड़ मिलाकर शिव का अभिषेक करना चाहिए। शिव जी को लाल फूल चढ़ाएं और गुड़ एवं चावल का खीर प्रसाद रूप में शिव जी को अर्पित करें।

कन्या राशिःमिथुन के समान कन्या राशि का स्वामी भी बुध है अतः इस राशि वालों को भी मिथुन राशि वालों की तरह ही मूंग और दूर्वा अर्पित करके शिव की पूजा करनी चाहिए। दूध में भांग मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।

तुला राशिः इस राशि के व्यक्तियों को सफेद फूल और दूध से शिव जी की पूजा करनी चाहिए। शिव जी को श्रीखंड चंदन और इत्र अर्पित करें और सफेद वस्त्र चढ़ाएं। शिव जी की पूजा के साथ माता पार्वती को सुहाग सामग्री भेट करने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। 

वृश्चिक राशिः इस राशि के व्यक्तियों को भी मेष राशि वालों की तरह दूध में गुड़ मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। शिव को लाल चंदन और लाल फूल अर्पित करके बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

धनु राशिः गुरू की इस राशि वालों को शिव जी को जल्दी प्रसन्न करने के लिए दूध में केसर मिलाकर शिव जी को प्रसन्न करना चाहिए। पीला फूल और पीली चंदन से शिव की पूजा करें और पीली मिठाई का भोग लगाएं।

मकर राशिः शनि की इस राशि वालों को शिव की कृपा पाने के लिए जल में तिल मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। शिव जी को नीला फूल और तिल का लड्डू अर्पित करें।

कुंभ राशिः इस राशि के स्वामी भी शनि हैं। इस राशि वालों को नारियल पानी से शिव जी को स्नान कराना चाहिए। उड़द दाल से बनी खिचड़ी एवं मिठाई का भोग लगाएं और शमी की पत्तियां एवं नीला फूल चढ़ाएं।

मीन राशिः इस राशि के स्वामी भी गुरू हैं। इस राशि के व्यक्तियों को दूध अथवा गंगाजल में हल्दी मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को पीला चंदन और पीला फूल अर्पित करके पीले रंग की मिठाईयों का भोग लगाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें