फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: हनुमान प्रतिमा में क्यों लगाया जाता है सिंदूर का लेप

Thu, 06 Jun 2019 03:42 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमान मंदिर
विज्ञापन

जो भक्त हनुमानजी की पूजा नियमित रूप से प्रतिदिन करता है उसकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होती है। हनुमानजी कलयुग में भी हैं और पूजा करने से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ और मंदिर में हनुमानजी के दर्शन करने से सुख- सुविधा में बढ़ोत्तरी होती है। हनुमानजी की पूजा में उन्हें सिंदूर चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। हनुमानजी की मूर्ति पर सिंदूर का लेप लगाया जाता है। इसके पीछे कथा है।

विज्ञापन


कथा के अनुसार एक बार हनुमानजी ने माता सीता को अपनी मांग में सिंदूर लगाते हुए देखा लिया था। तब उनके मन में यह सवाल उठा कि माता सीता आखिर अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं। उन्होंने सीताजी से इसका कारण जाना चाहा। तब सीताजी ने कहा कि वह अपने प्रभु श्रीराम की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं।

माता सीता की बात सुनकर हनुमानजी के मन में यह सवाल उठा कि थोड़ा सा सिंदूर लगाने से प्रभु राम को इतना फायदा मिलेगा तो पूरे शरीर में लगाने से प्रभु हमेशा अमर हो जाएंगे। तब उन्होंने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर का लेप लगा लिया था। तभी से हनुमानजी को सिंदूर लगाने की परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें