pmo में पूजा करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 30 मई 2019 को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने कार्यालय से कामकाज शुरू किया। कार्यभार संभालने से पहले पीएम मोदी ने दफ्तर में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाया और उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री ने गांधी और पटेल को नमन करने के अलावा वहां पर रखी एक खास चीज की भी पूजा की। पीएम मोदी के कार्यालय में रखे इस प्रतीक चिन्ह को गौर से देखा तो पता चला ये भगवान विष्णु का चरण कमल है। हिंदू धर्म में इस विष्णु पद का बहुत महत्व है। जिस पर शंख, चक्र, गदा, पद्म जैसे कई निशान बने रहते हैं। आइए जानते हैं इस विष्णु पद का महत्व...
विष्णु पद श्लोक
पादोस्य विश्वा भूतानि। तृपादस्यामृतं दिवि। त्रिपादूर्ध्व उदैत्पुरुष:। पादोस्येहा भवात्पुन:।।
ततो विश्वंव्यक्रामात्। शासनानशने अभि। तस्माद्विराडजायात। विराजो अधि पुरुष:।।
विष्णु पद के शुभ चिह्न और महत्व
1 स्वास्तिक- यह निशान मंगलकारक एवं कल्याणप्रद है। इस चिह्न का ध्यान करने वालों को सदैव मंगल एवं कल्याण की प्राप्ति होती है।
2 अष्टकोण- यह लाल और सफेद रंग का यंत्र होता है। विष्णु पद यंत्र यह निशान बना होता है। जो व्यक्ति इस चिह्न का ध्यान करते हैं, उन्हें अष्ट सिद्धियां प्राप्त होती है।
3 श्रीलक्ष्मीजी- विष्णु पद पर साक्षात लक्ष्मीजी का अवतार हैं। जो लोग इस चिह्न का ध्यान करते हैं, उन्हें ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
4 हल- विष्णु पद पर अंकित हल बलरामजी का हल है। यह विजयप्रदाता है। जो लोग इसका ध्यान करते हैं, उन्हें विजय की प्राप्ति होती है।
5 मूसल- विष्णु पद पर बन मूसल का निशान का ध्यान करने पर शुत्र का नाश होता है।
6 रथ- विष्णु पद पर रथ अवतार पुष्पक विमान है। जो व्यक्ति इसका ध्यान करते हैं, उन्हें विशेष पराक्रम की प्राप्ति होती है।
7 कमल- यह विष्णु कमल है। इसका ध्यान करने वालों के यश और जोश में वृद्धि होती है। इसका ध्यान करने पर मन हमेशा प्रसन्न रहता है।
8 चक्र- इसका अवतार सुदर्शन चक्र है। इसका ध्यान करने वाले के शत्रु नष्ट हो जाते हैं।