फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन के लिए हम जितना प्रयास करते हैं, उससे कई गुणा भगवान के लिए करने की जरूरत

Sat, 31 Mar 2018 01:07 PM IST
स्वामी रामनरेशाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नहीं, तो कल भगवान को पिघलना ही होगा। पिघलकर हमें अपनाना ही होगा, गले लगाना ही होगा। इसके लिए भगवान अब रुक नहीं पाएंगे। जैसे उन्होंने कोल-भील्लों को गले लगाया। लेकिन संकल्प बड़ा होना चाहिए और पूर्ण रीति से होने की जरूरत है।

विज्ञापन


जगद्गुरु वल्लभाचार्य जी ने लिखा है, 'अर्थ यानी धन कमाने के लिए हम कितना प्रयास करते हैं, तो भगवान तो परमार्थ हैं। परम अर्थ हैं। सबसे बड़ा धन हैं। उन्हें कमाने के लिए लाखों-करोड़ों गुणा अधिक प्रयास की जरूरत है। अभी वाला कम प्रयास नहीं चलेगा। दो मिनट सिर्फ ध्यान व पूजन करने से, इलायची दाना भोग लगाने से।

भगवान ने हमें मनुष्य जीवन दिया है। हम अपने ही कर्मों से प्राप्त इस जीवन को, मोक्ष के लिए उपयोग करें। हमें स्वर्ग नहीं जाना है। हमें ब्रह्मलोक नहीं जाना है। हमें गणेश लोक नहीं जाना है। हमें देवी लोक नहीं जाना। हमें तो राम कृष्ण के लोक में जाना है। जहां जाने से लौटा नहीं जाता, वहीं मेरा धाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें